कल्याण ज्वेलर्स स्टोर उदयपुर के अशोकनगर में रिलांच

उदयपुर, 18 मार्च। देश—दुनिया में जाने माने कल्याण ज्वेलर्स स्टोर का उदयपुर के 225—अशोकनगर मेन रोड पर माया मिष्ठान के समीप बुधवार को रिलांच हुआ। उदघाटन अवसर पर संजय पगारिया, ओशी नाहर, चिराग जैन ने रिबिन काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राची पगारिया ने बताया कि उदयपुर में यह दूसरा बडा और श्रेष्ठ स्टोर है जहां पर कई नए ज्वेलरी कलेक्शन जैसे निमा, मुद्रा, मुहर्त, सिल्वर होमवयर व वेडिंग ​आभूषण ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। ग्राहकों को 18 कैरेट से 24 कैरेट गोल्ड तक आकर्षक डिजाइन में आभूषण मिलेंगे। खासतौर से महिलाएं अपनी मनपसंद ज्वेलरी खरीदने की इच्छा पूरी कर सकेंगी। यहां आने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर वाहन पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह स्टोर आमजन के लिए आसानी से एप्रोच में है जो शहर के बीचों बीच मुख्य मार्ग पर है। स्टोर के उदघाटन अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स के स्टोर मैनेजर राजेश सेन, बिजनेस हैड राजस्थान उदित नायर, अजय दक, नरेंद्र नाहर, अक्षत भण्डारी, ओपेल भण्डारी, रेणू नाहर, अर्पिता जैन, सुशील जैन, हर्षिता पगारिया, प्रज्ञा पगारिया, हेयांशी जैन, यूविन जैन, प्रवीण गोधा, नमन गोधा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!