उदयपुर। स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए अपना सबसे प्रतीक्षित फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S26 Ultra आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया है। गुरुवार को वैश्विक लॉन्च के साथ ही राजस्थान के उदयपुर में इस प्रीमियम हैंडसेट को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखी गई। तकनीक के शौकीनों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था, क्योंकि सुबह से ही मोबाइल स्टोर्स पर ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई थी।
शहर के व्यापारिक केंद्र उदियापोल स्थित मशहूर मोबाइल स्टोर ‘पेरागोन शॉपी’ (Paragon Shoppee) पर बिक्री शुरू होते ही इतिहास रच दिया गया। उदयपुर के निवासी हितेश शर्मा ने इस पावरफुल स्मार्टफोन को सबसे पहले खरीदकर शहर के पहले ‘S26 Ultra’ यूजर होने का गौरव प्राप्त किया। इस खास उपलब्धि पर शोरूम संचालक कालू भाई जैन एवं समस्त स्टाफ ने हितेश शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। हितेश की इस खरीदारी ने स्टोर पर मौजूद अन्य ग्राहकों के बीच भी उत्साह का संचार कर दिया।
अपनी खुशी साझा करते हुए हितेश शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से इस फोन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “सैमसंग की अल्ट्रा सीरीज का प्रदर्शन हमेशा बेजोड़ रहता है, लेकिन S26 Ultra का कैमरा और इसकी प्रोसेसिंग स्पीड जादुई है। उदयपुर का पहला खरीदार बनना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव है।” गौरतलब है कि केवल पेरागोन शॉपी ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स पर भी इस हैंडसेट को देखने और प्री-बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो सैमसंग की मजबूत ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है।
