पुलिस थाना कपासन की ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कार्रवाई

* स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडा चूरा और तीन अलग अलग नंबर की प्लेट जब्त
चित्तौड़गढ़ 27 फरवरी। चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं तस्करी के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिये एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह एवं थानाधिकारी कपासन सुनील कुमार व पुलिस जाप्ता द्वारा रात को सुरपुर से हथियाना आने वाले रोड पर नाकाबंदी की जा रही हैं।
इसी दौरान एक स्कॉर्पीयो कार का चालक नाकाबंदी तोडकर भागने लगा। पुलिस जाप्ता द्वारा स्कॉर्पीयो के आगे स्टॉप स्टीक डालकर टायर पंचर कर स्कॉर्पीयो कार का पीछा किया तो स्कॉपीर्यो चालक व उसका साथी वाहन को आगे रोड के साईड मे खडा कर अन्धेरा का फायदा उठाकर फरार हो गयें। स्कॉर्पीयो कार की तलाशी लेने पर 26 प्लास्टिक के कट्टो में 503.160 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडा चूरा मिला तथा तीन अलग-अलग नम्बर की नम्बर प्लेट मिली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!