उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ द्वारा प्रत्येक एकादशी पर महाकाल स्थित मंदिर में महा आरती की जाती है एवं गौ सेवा की जाती है। एकादशी के अवसर पर सभी समिति सदस्यों द्वारा गौ सेवा की गई गायों को गुड़ खिलाया गया एवं महा आरती की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों को होली पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई। सभी सदस्यों को हर्बल गुलाल से होली खेलने एवं जल संरक्षण कर होली मनाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए प्लास्टिक की थैलियां में जुटन नहीं फेंकना चाहिए उसे व्यवस्थित कचरे की गाड़ी में डालना चाहिए । सैकड़ो गौ माता पॉलिथीन को खाकर अकाल मृत्यु को प्राप्त होती है। जल को सुरक्षित कर हमें जल संरक्षण करना चाहिए। हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संरक्षक दिनेश भट्ट, धीरेंद्र सचान, दिनेश मकवाना, कार्तिकेय नागर, गोपाल कनेरिया, मदनलाल अग्रवाल, लज्जा हीरालाल सोनी, शंकर नागदा, राकेश मुंद्रडा, सी पी बंसल महेश भावसार पूनम छापरवाल विजय प्रकाश विप्लव ओम प्रकाश स्वर्णकार प्रदीप श्रीमाली रविंद्र अग्रवाल कमल शर्मा एडवोकेट निर्मल पंडित सुशील कागजी जगमोहन भावसार रमेश तायलिया जगदीप मंगल शिव शंकर नागदा गेहरी लाल जोशी पी एस पटेल नरेंद्र गोयल ओम प्रकाश अग्रवाल ओम प्रकाश गुप्ता सुधा अग्रवाल भगवती अग्रवाल नीलम शर्मा मंजू मुंद्रडा पुष्पा अग्रवाल हिमांगी भट्ट मनीबेन पटेल शालिनी अग्रवाल सोनल नागदा डॉ शोभा जैन सहित विभिन्न समिति सदस्य उपस्थित थे।
वात्सल्य सेवा समिति द्वारा एकादशी पर गौ सेवा, पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर शपथ ली
