उदयपुर में भक्ति और संगीत का अनूठा फ्यूजनः 28 को सजेगी भजन क्लबिंग की शाम,

-तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आध्यात्मिकता को आधुनिक रंग में रंगने के लिए एक अनूठा और भव्य आयोजन होने जा रहा है।
क्वींस इवेंट, रागा इवेंट और बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) उत्सव के संयुक्त तत्वावधान में श्भजन क्लबिंगश् का शानदार कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भक्ति संगीत को एक नए और ऊर्जावान स्वरूप में पेश किया जाएगा, जो युवाओं और बुजुर्गों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष और क्वींस इवेंट्स के फाउंडर संजीव पटवा ने बताया कि भजन क्लबिंग की यह दिव्य संध्या 28 फरवरी को शाम 7रू00 बजे से शोभागपुरा स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस (100 फीट रोड) में शुरू होगी।
मुख्य कलाकार किरण जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और भक्ति से जोड़ना है। यह केवल एक पारंपरिक भजन संध्या न होकर संगीत के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का एक ऐसा अनुभव होगा, जो दर्शकों को एक अलग ही स्तर की शांति और आनंद प्रदान करेगा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका होती है।
रागा इवेंट के आलोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे यादगार बनाने के लिए विशेष साउंड और लाइट इफेक्ट्स का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उदयपुरवासियों में इस भजन क्लबिंग के प्रति भारी उत्सुकता देखी जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!