पंचायती राज चुनाव के लिए भवन अधिग्रहित

उदयपुर, 27 फरवरी। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के आम चुनाव-2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पादन के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के संचालन के लिए भवनों को अधिग्रहित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में भुगतान प्रकोष्ठ के लिए मत्स्य विभाग सभागार, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए मीटिंग हॉल माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (उदयपुर टीआरआई सभागार), प्रशिक्षण के लिए जिला परिषद कार्यालय में संस्थापन शाखा के पास स्थित कक्ष, चुनाव सामग्री के लिए महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड हॉल व परिसर, मतपत्र प्रकोष्ठ के लिए राजकीय रेजीडेन्सी उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित हॉल (सभागार) को अधिग्रहित किया गया है।

अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित
उदयपुर, 27 फरवरी। अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अधीन संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उदयपुर जिला मुख्यालय स्थित आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए विद्या संबल योजना के तहत निजी अभ्यर्थियों और सेवानिवृत शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि उदयपुर में स्थित आवासीय विद्यालय में नियमानुसार गेस्ट फैकल्टी नियुक्त की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 13 मार्च को शाम 3 बजे तक संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते है। प्रत्येक रिक्त पद के लिए अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कि जाएगी। उर्दू, अंग्रेजी, विज्ञान जैसे विषयों के लिए माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड और वैध रीट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई
उदयपुर, 27 फरवरी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं के लिये पोर्टल पुनः शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिये छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि शिक्षण संस्था से संबंधित सूचनाएं एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देशानुसार पूर्ति करना सुनिश्चित करें। सूचना सबमिट करने से पूर्व विशेष रूप से जाँच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जायें। आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें ताकि बाद में कठिनाई नहीं आयें। उक्त सूचना अद्यत्तन का कार्य 31 मार्च 2026 तक किया जा सकेगा। योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त राहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे।

नियंत्रण कक्ष स्थापित
उदयपुर, 27 फरवरी। ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने के कारण जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल वितरण व्यवस्था की मोनिटरिंग के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अधीक्षण अभियंता रविन्द्र चौधरी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा तथा उसका दूरभाष नंबर 0294-2940412 रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!