मेवाड़ी रनर्स ने नई दिल्ली मैराथन 2026 में दर्ज कराए कई व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 

उदयपुर.मेवाड़ी रनर्स के धावकों ने कॉग्निजेंट नई दिल्ली मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेवाड़ का नाम रोशन किया। फुल मैराथन और हाफ मैराथन दोनों श्रेणियों में टीम के सदस्यों ने उत्साह, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ पूरी की। कई धावकों ने अपने नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय  भी हासिल किए।फुल मैराथन श्रेणी में राहुल रोत ने 3 घंटे 20 मिनट का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया। राहुल रांका ने 3:30 में फिनिश किया। कौशल सिंघल ने 3:57 , सौरव सिखवाल ने 4:05 , जीतेंद्र पटेल ने 4:06 तथा रितेश चित्तौड़ा ने 4:17 के साथ मजबूत प्रदर्शन किया।हाफ मैराथन में पर्वत सिंह डेलवास ने 1:51  का उत्कृष्ट समय बनाया। राजेंद्र सिंह ने 1:59 , हिमानी पटेल ने 2:08 , इंजी. राहुल मीणा ने 2:10 , सरिका जैन ने 2:30 तथा वीरेंद्र सिंह ने 2:45 के समय के साथ दौड़ पूरी की।मेवाड़ी रनर्स के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमावत ने कहा, “दिल्ली की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हमारे धावकों ने पूर्ण समर्पण और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की। यह उनकी नियमित ट्रेनिंग, कड़ी मेहनत और टीम के सहयोग का नतीजा है।” उन्होंने भविष्य में भी टीम के इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।ये उपलब्धियां मेवाड़ी रनर्स की निरंतरता, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का जीता-जागता प्रमाण हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!