प्रदेश के 284 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 284 पदों का होगा सृजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जयपुर, 02 दिसम्बर। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 284 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने तथा प्रत्येक नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रस्ताव के अंतर्गत नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु कुल 284 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद सृजित किए जाएंगे। प्रत्येक नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्याें हेतु 30 लाख रूपए तक का प्रावधान किया गया है। नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्मित होने तक वैकल्पिक रूप से इनके संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 1 हजार उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। नये उप स्वास्थ्य केन्द्रों के खुलने से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!