लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्मदिन पर शहर में हुए विभिन्न आयोजन

 सर्व धर्म प्रार्थना कर मनाया गया जन्मोत्सव

उदयपुर, 22 फरवरी। स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर पावेल एक ब्रिटिश सेना अधिकारी और विश्व स्काउट आंदोलन के संस्थापक थे जिन्होंने युवाओं के लिए चरित्र निर्माण का वैश्विक ढांचा तैयार किया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल के तत्वाधान में 21 से 25 फरवरी तक स्काउट मण्डल शिविर केंद्र उदयनिवास पर आयोजित हो रहे मण्डल स्तरीय निशक्तजन एवं दिव्यांग स्काउट गाइड तथा जिला स्तरीय निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर में रविवार को लार्ड बेडेन पावेल के जन्म दिवस को सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर बी.पी डे और थिकिंग डे मनमोहन स्वर्णकार सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट उदयपुर मण्डल तथा हीरालाल व्यास जिला सचिव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
पाण्डे बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने बेडेन पावेल के चित्र को माल्यार्पण, दीपक जलाकर अमन चौन की कामना की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः स्मरामि, सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, रामधुन रघुपति राघव राजा राम, रामधुन विभिन्न धर्मों की प्रार्थना, मौन प्रार्थना, वी शैल ओवर कम, हर देश में तू हर वेश में तू, निर्गुण भजन, शांति पाठ किया गया ।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अभिलाषा विशेष विधालय के विशिष्ठ योग्यजन स्काउट्स तथा 25 विशेष योग्यजन गाइड्स ने स्काउटर देवेश लक्षकार, अमित यादव, गाइडर चंदा सिसोदिया के नेतृत्व में तथा महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के रोवर्स व महाराणा मेवाड़ विधा मंदिर स्कूल के स्काउट्स सुनील पालीवाल,दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में भाग लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में द स्कालर एरिना स्कूल के स्काउटर डॉ भगवती लाल साहू तथा दिव्यांश ब्रिजवानी ने वाद्ययंत्र पर मधुर धुन पेश की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से संबंधित करते हुए मनमोहन स्वर्णकार ने बेडेन पावेल के जन्म दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट गाइड संगठन पूरे संसार में युवाओं को सुनागरिक बनाने के लिए मार्गदर्शन कर रहा है। वंही अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए हीरालाल व्यास ने कहां कि अलग-अलग आयु वर्ग के छात्र छात्राओं को चरित्र, स्वास्थ्य, सेवा,कौशल का ज्ञान देकर समाज के लिए सुनागरिक बनाने का कार्य कर रहा है स्काउट गाइड संगठन।
इस अवसर पर हाल ही राज्य पुरस्कार रोवर बैज से महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से सम्मानित हुए रोवर विरेंद्र सिंह चुंडावत, प्रथम राष्ट्रीय स्तरीय रोवर्स जंबूरी छत्तीसगढ़ में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रोवर्स विशाल गुप्ता, दिव्यांश ब्रिजवानी, विरेंद्र सिंह चुंडावत,निखिल साहू, आर्य कुमार का अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष योग्यजन स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स के लिए गदपुरी, हरियाणा में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय अगनूरी में अभिलाषा विशेष विधालय के 04 स्काउट्स  तथा 04 गाइड्स का जिले से प्रतिनिधित्व के लिए चयनित होने के उपलक्ष्य में अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला उदयपुर पर रविवार को बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन विश्व चिंतन दिवस के रूप में द विज़न एकेडमी स्कूल उदयपुर में सर्वधर्म प्रार्थना कर मनाया गया।
सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम संचालन उमेश चंद्र पुरोहित व शिप्रा चतुर्वेदी द विजन एकेडमी स्कूल ने किया। बीपी व लेडी बीपी की तस्वीर  माला अर्पण कर सभी ने पुष्प अर्पण किये, दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात सभी धर्म की प्रार्थना कर इस दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर रॉकवुड्स, एम एम पी एस, हैप्पी होम, अमेरिकन पब्लिक, अभिनव सीनियर सेकेंडरी, दिगंबर जैन, द विजन अकैडमी स्कूल के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। द विजन एकेडमी विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिमा सामर ने सभी उपस्थित स्काउट गाइड कब बुलबुल को विश्व चिंतन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपने जीवन में आगे बढ़ने एवं लक्ष्य की प्राप्ति कर दूसरों की हमेशा मदद करने के लिए कहा । राज्य पुरस्कार पास स्काउट गाइड को भी बधाई दी और कहा कि आगे राष्ट्रपति अवार्ड के लिए अधिक से अधिक मेहनत कर अपनी लक्ष्य की प्राप्ति करें।
एल टी गाइड अंजना शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष्य में वर्ष 2025-26 के राज्य पुरस्कार पास गाइड को प्रमाण पत्र वितरण किए गए जिसमें विद्यालय की गाइड के साथ गाइडर का सम्मान किया गया। सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने स्काउटिंग की शुरुआत वी बीपी और लेडी बीपी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में बताया। इस महत्व को सभी स्काउट गाइड को समझाया। कार्यक्रम में गाइडर लीना जैन, सबा शौकत, उर्मिला कुवंर राव, नैनी मेहता, शारदा नाथ, वनिता जैन एवं रेंजर चेल्सी व कोमल उपस्थित हुए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!