सेवापूर्व शिक्षकों के लिए डाइट उदयपुर में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर 20 फ़रवरी । राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् , उदयपुर एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में सेवा-पूर्व शिक्षकों के लिए टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन में किया गया।
पीएसटीई प्रभागाध्यक्ष डॉ अंजली कोठारी के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य सेवा-पूर्व शिक्षकों में नवाचार, रचनात्मकता तथा स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है।
इस प्रतियोगिता में डाइट उदयपुर के डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के कुल 32 सेवा-पूर्व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर नवाचारी एवं उपयोगी टीएलएम प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का आकलन डॉ अंजली कोठारी एवं श्रीमती सोनिका द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों के टीएलएम का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक उपयोगिता, नवाचार, रचनात्मकता एवं स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के आधार पर किया।
इस प्रतियोगिता में डाइट उदयपुर के सेवा-पूर्व शिक्षक संजय पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दिपीका कुंवर, तृतीय स्थान सोनल मीणा ने प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह प्रतियोगिता सेवा-पूर्व शिक्षकों में नवाचारी शिक्षण दृष्टिकोण विकसित करने तथा राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्रिंसीपल शीला काहाल्या ने की जबकि एडइंडिया फाउंडेशन से आकांक्षा पांडे मुख्य अतिथि एवं डाइट अधिकारी सत्यप्रिय विशिष्ट अतिथि थे।संचालन सुनील विश्नोई ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!