छोटी उम्र, बड़ा धमालःनन्हे व्योम बंडी ने रचा कीर्तिमान

कम उम्र में असाधारण मानसिक क्षमता का प्रदर्शन, नाम दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में….
उदयपुर। शहर के नन्हे प्रतिभाशाली छात्र व्योम बंडी ने यह साबित करते हुए कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, व्योम बंडी ने अपनी अद्भुत मानसिक क्षमता और एकाग्रता का परिचय देते हुए इण्डिया बुक आॅफ रिकाॅर्डस में अपना नाम दर्ज कराया है।
कम आयु में प्राप्त यह उपलब्धि न केवल व्योम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि वैज्ञानिक एवं सुसंगठित प्रशिक्षण पद्धति की सफलता का भी प्रमाण है।
तकनीकी रूप से क्या रहा विशेष-व्योम ने ब्लाइंडफोल्ड एक्टिविटी (आंखों पर पट्टी बांधकर) के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रक्रिया में निम्न मानसिक एवं न्यूरो-कोग्निटिव क्षमताओं का प्रभावशाली समन्वय देखने को मिला।
सेंसरी एनहांसमेंट एवं मल्टी-सेंसरी एक्टिवेशन-न्यूरो-मोटर कोऑर्डिनेशन आई-हैंड कोऑर्डिनेशन एवं स्पेशल अवेयरनेसवर्किंग मेमोरी एवं फोकस्ड अटेंशन कंट्रोल ब्लाइंडफोल्ड प्रशिक्षण के दौरान विजुअल इनपुट को सीमित कर अन्य इंद्रियों की सक्रियता बढ़ाई जाती है, जिससे मस्तिष्क की प्रोसेसिंग क्षमता और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होता है। व्योम ने इस तकनीक के माध्यम से सटीकता और गति दोनों में उत्कृष्ट संतुलन प्रदर्शित किया।
विशेषज्ञ मार्गदर्शन का परिणाम-इस सफलता के पीछे क्रिएंजा की संस्थापक पश्मिना जैन का प्रेरणादायी मार्गदर्शन रहा,साथ ही जयपुर स्थित ए ब्रेन कोच के प्रशिक्षक प्रवीण पारीक एवं निशा पारीक द्वारा प्रदान किया गया विशेष सेंसरी एनहांसमेंट प्रशिक्षण इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रहा। सुव्यवस्थित प्रशिक्षण मॉड्यूल, नियमित प्रैक्टिस सेशन और माइंड एक्टिवेशन तकनीकों ने व्योम की क्षमताओं को नई दिशा दी।
परिवार का सहयोग-व्योम के पिताजी आशीष बंडी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सही दिशा, सकारात्मक वातावरण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
सेनसोरी एनहांसमेंट प्रोग्राम के वेन्यू पार्टनर रॉकवुड्स स्कूल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सहयोग से प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक आयोजित हुए। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि केवल शुरुआत है। आने वाले समय में व्योम बंडी और अन्य विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!