रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
उदयपुर, 10 फरवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 से 31 जनवरी ) के अंतर्गत आज एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। यह आयोजन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, जिला पुलिस एवं आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञान देव विश्वकर्मा रहे।
विशिष्ट अतिथियों में एडीजे कुलदीप जी शर्मा, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सीईओ ऋषि , मार्केटिंग हेड कल्पेश जी, उपाधीक्षक पुलिस मदन गहलोत, यातायात निरीक्षक सुनील चरण सहित मनोज जोशी, चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आधार फाउंडेशन की ओर से नारायण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध रोड सेफ्टी सॉन्ग “इतनी सेफ्टी हमें देना दाता” से की गई। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा थीम पर नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बच्चों को सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय को हँसी-खेल, मनोरंजन और सांस्कृतिक माध्यमों से समझाया गया। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना, ओवरलोडिंग से बचाव जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वर्ष भर सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा विषय पर सक्रिय रूप से कार्य करने वाले विद्यालयों, छात्रों एवं यातायात पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया।
रोड सेफ्टी ब्रांड एंबेसडर की विशेष घोषणा
कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर से मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, सीपीएस स्कूल से ज्यांशु जाट और रोकवुड्स स्कूल से महिरा कुमारी को रोड सेफ्टी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। ये सभी ब्रांड एंबेसडर वर्ष भर अपने-अपने विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे।
कार्यक्रम की भव्यता और उत्साह को देखते हुए बच्चों ने नाच-गाकर एवं सहभागिता के साथ इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। उपस्थित अतिथियों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर मोस्ट सैफ़ स्कूल अवॉर्ड से महाराणा मेवार विद्या मंदिर दिल्ली पब्लिक स्कूल और रॉकवुड एक्टिव रोड सेफ्टी पार्टिसिपेंट स्कूल अवार्ड महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, आलोक स्कूल रयान इंटरनेशनल स्कूल पार्थ पब्लिक स्कूल और सेंट्रल पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन
