सही दिशा कार्यक्रम 9 से, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे मुख्य अतिथि

उदयपुर, 7 फरवरी। भारत उदय संस्था द्वारा उदयपुर में 9 और 10 फरवरी, 2026 को दो दिवसीय सही दिशा (राइट डायरेक्शन) कार्यक्रम विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मनोज राजपुरोहित ने बताया कियह कार्यक्रम युवाओं को नशे की लत और गलत दिशा से सही मार्ग पर जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा पर केंद्रित एक संवाद मूवमेंट है। इसमें 350 से अधिक स्थानीय युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम का समय शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा तथा इसमें प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!