एमबी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर 5 फरवरी 2026| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय  की अव्यवस्थित एवं चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर शीघ्र सुधार की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय दक्षिण राजस्थान का प्रमुख सरकारी चिकित्सालय हैजहाँ प्रतिदिन दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रोंगरीब एवं मध्यम वर्ग के हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। वर्तमान में अस्पताल में आवश्यक दवाइयोंजांच सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं की कमी के कारण मरीजों को आर्थिकशारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में उपलब्ध कई स्वास्थ्य सुविधाएँ या तो सीमित कर दी गई हैं अथवा पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं।

ज्ञापन में प्रमुख समस्याओं के रूप में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवश्यक दवाइयों एवं सर्जिकल आइटम की कमीऑपरेशन के बाद गंभीर मरीजों के लिए TPN (टोटल पैरेंट्रल न्यूट्रिशन) की अनुपलब्धताट्रामाडोल जैसी आवश्यक दर्द निवारक दवाओं की कमीसोनोग्राफी जांच में अत्यधिक वेटिंगजनाना अस्पताल भवन निर्माण में देरीवरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग ओपीडी व प्राथमिकता काउंटर का अभाव तथा इमरजेंसी विभाग में ट्रॉली की कमी को शामिल किया गया है।

शर्मा ने कहा कि इन कमियों के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैजो गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए अत्यंत कठिन है। उन्होंने सरकार से मांग की कि निःशुल्क दवा योजना को प्रभावी बनाया जाएसभी आवश्यक दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएजांच सेवाओं में सुधार किया जाएजनाना अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही इमरजेंसी सेवाओं में सुधार किया जाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री आमजन की पीड़ा को समझते हुए शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करेंगे और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाएंगे।

ज्ञापन देने के दौरान फिरोज अहमद शेखकन्हैयालाल मेनारियासंजय मंदवानीशाहिद हुसैनमहेंद्र नाथ पुरोहितसज्जाद खानहरि कृष्णमूलाराम चौधरीओम प्रकाश चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!