उदयपुर। उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने 2026-27 के बजट को प्रगतिशील और आकर्षक बताते हुए कहा कि यह बजट भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देगा।
उन्होंने कहा कि बजट के तीन विजन रफ्तार, क्षमता और सबका साथ-देश को आगे बढ़ाने के लिए ठोस आधार प्रदान करते हैं। बजट के तीन विजन रफ्तार, क्षमता और सबका साथ। एनिमल फीड इंडस्ट्री को बढ़ती क्रेडिट सुविधा, वित्तीय समर्थन और नए बाजारों से लाभ मिलेगा। 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय बुनियादी ढांचे व रोजगार को मजबूती देगा। आईएसएम 2.0 से मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स में निवेश होगा। 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर और 20,000 करोड़ ग्रीन फंड पर्यावरणीय संतुलन हेतु रखा है।
भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देगाःरमेश सिंघवी
