बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की जांगिड ब्रदर्स प्रा.लि. पर हुई वर्क प्लेस विजिट, व्यापारिक बारीकियों को समझा

उदयपुर। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के वर्क प्लेस विजिट प्रोग्राम के तहत बीसीआई उदयपुर का वर्कप्लेस एमबी कॉलेज ग्राउंड के सामने स्थित उदयपुर के सुप्रसिद्ध फर्नीचर उद्योग, जांगिड ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड पर हुआ।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्क प्लेस विजिट के दौरान बीसीआई के सदस्यों ने कंपनी के शोरूम एवं व्यवसायिक परिसर का सघन निरीक्षण कर फर्नीचर निर्माण की जटिल कार्यप्रणाली और आधुनिक उत्पादन तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जांगिड ब्रदर्स की गुणवत्ता, उच्च मानक और अनुशासित टीमवर्क आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वर्क प्लेस विजिट से मिले इसी तरह के अनुभव बिजनेस को ब्रांड बनाने में मददगार होते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जांगिड ब्रदर्स प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक व बीसीआई के संयुक्त कोषाध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने सदस्यों के साथ अपने व्यवसायिक सफर के अनुभव साझा किए। सी. पी. शर्मा ने कहा कि यह प्रतिष्ठान वर्ष 1965 से एक पारिवारिक विरासत के रूप में संचालित है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक अटूट एकता, निरंतर कठिन परिश्रम और बदलते समय के साथ अत्याधुनिक तकनीकी इस संस्थान की सफलता का मुख्य आधार रहा है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में स्वयं को निरंतर अपडेट रखना चाहिए।

बीसीआई उदयपुर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने वर्क प्लेस विजिट को लेकर कहा कि इस तरह के कार्यस्थल भ्रमण से सदस्यों को न केवल व्यावहारिक अनुभव और व्यवसायिक समझ मिलती है, बल्कि यह संगठन की परस्पर सहयोग से प्रगति की अवधारणा को भी मजबूती प्रदान करता है।

बीसीआई उदयपुर की महासचिव अमृता बोकड़िया ने आयोजन को सफल एवं ज्ञानवर्धक बताया और जांगिड ब्रदर्स प्रबंधन सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बीसीआई की कोषाध्यक्ष रीना गोस्वामी ने शोरूम के उत्कृष्ट प्रेजेंटेशन, उत्पादों की विविध रेंज और वहां के प्रोफेशनल मैनेजमेंट की सराहना की।

इस अवसर पर अमृता बोकड़िया, विवान बंसल, देवेंद्र सिंह करीर, दिलीप बालचंदानी, लोकेश जोशी, मुकेश गुरानी, भरत पुरसवानी, रीना गोस्वामी, राधिका सोमानी, पियूष कोठारी, विप्लव कुमार जैन, जीवन सिंह सोलंकी, कन्हैया, रतन सिंह सोलंकी, रंजना भाटी, कैलाश, विवेक सोनी, जय औदिच्य, संजीव पटवा, अरुण चौबीसा, ऐकार्थ पुरोहित, चिन्मय, वेदांत सिंह सोलंकी, वंशिका गोस्वामी, मुकेश माधवानी एवं धीरज वैदिक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस भ्रमण को व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी बताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!