नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129वीं जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

उदयपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयन्ती पर आज भारतीय जनता पार्टी शहर जिला एवं डाॅ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल के संयुक्त तत्वावधन में सुभाष चैराहा पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंली कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान का कोई सानी नहीं है वे एक साहसी और स्वतंत्रता , समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाना नहीं जा सकता। उनकी जंयती के अवसर पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, उनके क्रांतिकारी विचार और उनका कठोर त्याग व बलिदान भारतीय युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान कई नारे दिए जिसमें प्रमुख ’तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ प्रमुख है। आज के दिन पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में भी उनकी जंयती को मनाता है।
कार्यक्रम में भाजपा शहर जिला महामंत्री  देवीलाल सालवी एवं पंकज बोराणा ने भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन-जन में आजादी के संघर्ष पर प्रकाश डाला।
अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष  रणजीत सिंह दिगपाल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रभक्त एवं स्तंत्रता का संदेश जन-जन तक पहूंचा कर स्वतंत्रता आन्दोलन को एक नई दिशा दी थी।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि इस अवसर पर शहर जिला युवा मोर्चा श्री सुरेन्द्र सिंह पंवार, हिमांशु बागडी, एवं अम्बेडकर मण्डल के पदाधिकारियों सहित मण्डल महामंत्री पिन्टु साहु, मनीष चैहान, रवि चतुर्वेदी, आई.टी. प्रमुख आशीष मेहता, पूर्व पार्षद महेन्द्र भगोरा, मदन दवे, लोकेश कोठारी, शंकर कसारा, महेश भाटी,  पन्नालाल तेली, निशान्त कल्याणा, हरीश  चैधरी, महिला मोर्चा से विजय लक्ष्मी  कुमावत मीना जी बंधु, प्रमीला खटीक, ममता जी शर्मा आदि सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!