मालवीय लोहार समाज नंदीवेला चौखला का 23 वां प्रतिभावान सम्मान समारोह व पंचम सांस्कृतिक,साहित्यिक एवं खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर(मोड़ी)। मालवीय लोहार समाज विकास समिति, नंदीवेला चौखला उदयपुर का 23वां प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं पंचम सांस्कृतिक ,साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,मोड़ी में चौखला अध्यक्ष शांतिलाल ओरड़ी मुख्य अतिथि सोलह चौखला अध्यक्ष यशवंत मालवीय विशिष्ट अतिथि मांगीलाल नांदवेल, रामनारायण, भंवर लाल वल्लभनगर ,लक्ष्मी लाल, लालू राम धमानियां , नंदकिशोर निकुंभ, ख्याली लाल देवाली, मांगी लाल लोसिंग, हीरा लाल उमरड़ा, हीरा लाल चिपिखेड़ा, भगवती लाल मंदेसर,ओंकार लाल सलूंबर, धूल चंद अदवास ,भगवती लाल, नारायण लाल फरारा ,भंवर लाल साकरोदा, झमक लाल, रमेश चंद्र मेनार, इन्द्र लाल धनेरिया, किशन लाल, चुन्नीलाल सेमा, गोवर्धन लाल थामला,मांगी लाल कुराबड़, मंगनी राम, शोभा लाल मोड़ी, भगवती लाल, सत्यनारायण, अंबा लाल, गिरिराज, शोभा लाल,दाड़म चंद, सोहन लाल, कन्हैयालाल, जमना लाल, मुकेश, दिनेश, मिट्ठा लाल द्वारा सम्पन्न हुआ।


प्रतिभावान सम्मान समारोह में 10वीं, 12वीं बोर्ड, स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी क्षेत्र,Ph.D, उच्च शिक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, खेलकूद प्रतियोगिता में जिला व राज्य स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त, राज्य व केंद्र सरकार में चयन, स्काउट,गाइड एवं विशिष्ट कार्य करने वाले 41 बालक व 48 बालिका कुल 89 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया, मांगी लाल लोसिंग व हीरा लाल उमरड़ा द्वारा नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दि गई।
खेल प्रतियोगिता क्रिकेट में सेमी फाइनल में मोड़ी A ने बागथल को , धमानियां A ने भवरासीयां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, फाइनल धमानियां A व मोडी़ A के बीच हुआ जिसमें विजेता धमानियां A रहा।
वालीबॉल के सेमीफाइनल में धारता A ने धमानियां B को व धमानियां A ने मोड़ी को हराकर के फाइनल में प्रवेश कर फाइनल धमानियां A व मोडी़ के बीच हुआ जिसमें धमानियां A ने विजय प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। क्रिकेट में 16 व वालीबॉल में 8 टीमों ने भाग लिया।
रस्सा कस्सी महिला वर्ग प्रतियोगिता में मोड़ी B ने बागथल को हराकर विजय प्राप्त की, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में खुशाल भवरासीयां प्रथम, मनीत भवरासिया द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में किंजल बागथल प्रथम, कृतिका कुराबड़ द्वितीय रहे, कुर्सी रेस में बालक वर्ग में तेजस मजावड़ा प्रथम, मयूर धारता द्वितीय , बालिका वर्ग में नम्रता धारता प्रथम,किंजल बागथल द्वितीय, वरिष्ठ बालिका वर्ग में मिलन मोड़ी प्रथम, चंचल नांदवेल द्वितीय रहे, महिला वर्ग में अनीता मोड़ी प्रथम मीना मोड़ी द्वितीय, वरिष्ठ पुरुष वर्ग गोपी लाल गुपड़ी प्रथम जगदीश मोड़ी द्वितीय रहे, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संजय मोड़ी प्रथम यशोदा कुराबड़ द्वितीय रहे, चित्रकला प्रतियोगिता में गर्व करणपुर प्रथम कपिल भवरासिया द्वितीय रहे, निबंध प्रतियोगिता में नर्बदा डबोक प्रथम, नेहा बाठेड़ा कला द्वितीय रहे, दौड़ प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग यशराज धारता प्रथम मुकेश मोड़ी द्वितीय रहे, वरिष्ठ वर्ग राहुल धमानियां प्रथम, पुष्कर धमानियां द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में गायत्री बारापाल प्रथम पूनम मजावड़ा द्वितीय, मेंहदी प्रतियोगिता चंदा मोड़ी प्रथम ,खुशी मेड़ता द्वितीय रहे, कविता पाठ गुनगुन विजनिया प्रथम ,प्रिया मोड़ी द्वितीय रहे, एकल नृत्य में कनिका साकरोदा प्रथम, खुशी मेड़ता द्वितीय रहे, सुगम संगीत में राधेश्याम मोड़ी प्रथम श्याम लाल मोरझाई द्वितीय रहे संपूर्ण प्रतियोगिताओ में कुल 625 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रतिभा सम्मान समारोह व प्रतियोगिता का आर्थिक व्यय जॉन गांव मोड़ी, भवरासिया,बाठेड़ा कलां,बाठेड़ा खुर्द,मावली डांगियान , मजावड़ा ने वहन किया कार्यक्रम का संचालन पुष्कर लाल वल्लभनगर, पुष्कर लाल डबोक व पन्ना लाल माल की टूस ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!