सुरों की मंडली का म्यूजिकल हाऊजी धमाका आज  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर की प्रमुख संगीत संस्था सुरों की मंडली की ओर से आज रविवार को महिला विंग की ओर से म्यूजिकल हाऊजी धमाका का रंगारंग आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर, शाम 4 से 7 बजे तक अशोका पैलेस, शोभागपुरा में आयोजित होगा।

संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को मनोरंजन और सहभागिता का अनूठा अनुभव देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मंच संचालन मधु केवलिया और नियति कंठालिया करेंगी, जो अपने जोश और ऊर्जा से माहौल को जीवंत बनाएंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन शहर की महिलाओं को म्यूजिक और मनोरंजन के जरिये जोड़ने का प्रयास है। सोशल मीडिया पर आयोजित ‘फेवरेट सॉन्ग चैलेंज’ में हिस्सा लेने वालों में से टॉप 3 को विशेष सरप्राइज़ भी दिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!