उदयपुर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, लाॅयन्स क्लब, भ्क्थ्ब् ठंदा, विप्रसेना एवं विहिप बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय संचालक श्री गजेन्द्र मेहता, महाविद्यालय सचिव श्री मनोहर लाल कावड़िया, प्राचार्य देवेन्द्रसिंह राठौड़, लाॅयन्स क्लब फतहनगर केे अध्यक्ष लाॅयन अशोक जैन, सचिव लाॅयन गोपाल सोनी, लाॅयन्स क्लब रिजन चेयरमेन लाॅयन अजय मोर, शिविर संयोजक लाॅयन सत्यनारायण व लाॅॅयन शैलेष पालीवाल, भ्क्थ्ब् ठंदा के ठव्ड अक्षिता जैन, विप्रसेना के गजेन्द्र पालीवाल, विहिप बजरंग दल के सूरज शर्मा ने प्रमुख भूमिका निभाई। महाविद्यालय संचालक ने बताया कि रेडरिबिन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के स्वयं सेवकों द्वारा बढ़चढ़ कर रक्तदान किया जो कुल 169 यूनिट रक्तदान हुआ।
रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक शिविर में रक्तदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य देवेन्द्रसिंह राठौड ने शिविर में रक्तदान हेतु आये सभी विद्यार्थियों स्वयंसवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लाॅयन्स क्लब सदस्यों एवं कर्मचारियों को उपहार भेंट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्त संग्रहण सरल ब्लड बैंक उदयपुर एवं अरिहंत हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च संस्थान, भीलवाड़ा की टीमों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में फतहनगर-सनवाड़ के प्रमुख जन उपस्थित रहें। शिविर को सफल बनाने में समस्त संकाय सदस्य एवं कार्यालय कार्मिक एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
