जिले में आयोजित हुआ स्वच्छता नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता विशेष कार्यक्रम

सलूंबर,14 दिसंबर।वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के अंतर्गत नगर परिषद सलूंबर द्वारा स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वच्छता नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम नगर परिषद के पास स्थित रामबोला मंदिर पर किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना तथा व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामुदायिक स्तर पर स्वच्छ व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ दिलाई गई,तथा कार्यक्रम के दौरान कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण हेतु कागज /कपड़े के थेले का वितरण किया गया जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिनेश पाटीदार द्वारा कहा गया कि इसका उद्देश्य रोजमर्रा के जरूरी समान हेतु प्लास्टिक का उपयोग नही करे एवं प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है साथ ही स्वच्छ जीवनशैली पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया, एसीईओ, नगर परिषद आयुक्त गणपत लाल खटीक व जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों , स्वच्छता कर्मियों, बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता निभाई। उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत साफ सफाई , जन-जागरूकता संवाद, पोस्टर प्रदर्शनी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता से जुड़ी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात नव उत्थान- नई पहचान बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान के विषय पर रंगोली आयोजित हुई जो आकर्षक का केंद्र रही।

आयुक्त श्री गणपत लाल खटीक द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों से स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी तथा नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सलूंबर जिले का निर्माण संभव होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!