एम डी एस की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर एस जी एफ आई में दमदार प्रदर्शन

उदयपुर। त्रिपुरा में दिनांक 27 नवम्बर 2025 से 1 नवम्बर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय शतरज एस जी एफ आई प्रतियोगिता में एम डी एस विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व राजस्थान का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्राएँ विहाना कोठारी व लोरिषा कोटारी ने 69जी राष्ट्रीय चेस एसजीएफ आई प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया।

विहाना कोठारी ने ट्रायल केम्प में पूरे राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन किया जिससे उन्हें टीम का टीम का कप्तान चुना गया, जहाँ उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल का परिचय देते हुए टीम को सशक्त प्रदर्शन की ओर अग्रसर किया। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल 33 टिमों मे से अच्छा प्रदर्षन कर 16वीं रैंक हासिल कर राजस्थान के लिये लिए उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। वहीं लोरिषा कोठारी ने भी अपनी लगन व खेल भावना से उत्कृष्ठ प्रदर्षन किया।

एम डी एस के निदेषे सोमानी सर, कोच तथा अभिभावकों ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत व अनुशासन की सराहना की। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!