विश्व मानवाधिकार दिवस पर न्याय आपके द्वार के अभियान में छात्रों को दी कानूनी जानकारी

खेरवाड़ा,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा के अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के न्यायाधीश डॉ जगदीश कुन्तल के निर्देशन में उपखंड नयागांव के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल ने ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ पर छात्रों को बताया कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हम सभी भारतीय नागरिक पूर्ण रूप से पालन करें। अधिकार एवं कर्तव्य को आम नागरिक के लिए सजगता से जागरूक रहने एवं मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। रालसा की जन उपयोगिता, समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान के लिए रालसा की अनूठी पहल के तीन माह के विशेष अभियान के तहत’न्याय आपके द्वार’ के मोबाइल व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया।
389 छात्र छात्राओं को संस्कारो के साथ-साथ सदैव अपराध से दूर रहने, जीवन में अनुशासन बनाएं रखने और नशे जैसी बुरी आदतों से बचने के लिए प्रेरित कर शपथ दिलाई गई और यातायात नियमों एवं पोक्सो एक्ट 2012(लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम) को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में आदर्श संस्थान के निदेशक यशवंत पटेल, प्रधानाचार्य खेमराज प्रजापत, व्याख्याता राहुल मेघवाल, फतेह सिंह गरासिया, कल्पेश जोशी, हिम्मत सिंह चौहान, शिवेंद्र सुथार,करण लबाना, दिनेश सुथार की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा के सचिव महेश कुमार मीणा द्वारा प्रदान की गई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!