वोकेशनल कार्यशाला-शादी पैकेजिंग कौशल से महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्नाधाय द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें नियमित आय अर्जित करने योग्य कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष वोकेशनल कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को वेडिंग पैकेजिंग जैसे पेशेवर एवं मांग वाले कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का संचालन क्राफ्टवाली की संस्थापक सुश्री गरिमा जैन द्वारा किया गया, जो वेडिंग पैकेजिंग के क्षेत्र की प्रमुख विशेषज्ञ हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने व्यावहारिक एवं बाजार-उन्मुख तकनीकों को सीखते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
यह सार्थक परियोजना प्रेसिडेंट रोटेरियन सुरभि खत्री की पहल पर आयोजित की गई, जो रोटरी पन्नाधाय द्वारा महिलाओं के कौशल विकास और आर्थिक सुदृढ़ता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यशाला के समापन में रोटेरियन अनीका भसीन, रोटेरियन रुखसाना साबुनवाला एवं रोटेरियन करण भसीन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभागियों को उनके नए सीखे कौशल को रोजगार के माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। रोटरी पन्नाधाय भविष्य में भी इसी प्रकार के सार्थक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सीखने, बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करता रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!