आत्मनिर्भर भारत संकल्प महिला सम्मेलन
उदयपुर। पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर विराट महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विषय था ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प महिला सम्मेलन में शहर के विभिन्न भागों से महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा उपस्थित रहे।
ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि महिला स्वयं स्वावलंबी बने और भारत की संस्कृति, धर्म, संस्कार की शिक्षा बीज के रूप में बच्चों में रोपित करें।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि आज महिलाओं के लिए राजनीति में 33% आरक्षण है। देश की संसद में 64 महिला सांसद और राजस्थान में 21 महिला विधायक हैं। हर महिला यह याद रखे कि संस्कार की प्रथम पाठशाला वह स्वयं है। परिवार को संगठित रखने में भी महिला की प्रमुख भूमिका है। महिलाएं अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि 1947 से 2047 तक के 100 वर्षों की यह यात्रा विकसित भारत के सपने को साकार करने की है। हम सब इस यात्रा के सहभागी हैं इस गौरव को महसूस करें। महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए घर में हर संभव स्वदेशी उत्पाद का उपयोग सुनिश्चित करें। ‘खरीदें वही जो देश में बना हो।’ कभी भारत वैश्विक बाजार का 33% उत्पादक और बड़ा निर्यातक था—अब फिर से इस लक्ष्य को पाना है। अहिल्या देवी होलकर, मानगढ़ धाम के शहीद आदिवासी, भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महान बलिदानियों से प्रेरणा लेकर आजाद भारत को लोकल फॉर ग्लोबल के लक्ष्य में योगदान दें।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की संयोजक डॉ. अलका मूंदड़ा ने कहा कि लखपति दीदी जैसी सरकारी योजनाओं को अपनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम महिलाओं तक पहुँचाएँ।
कार्यक्रम संयोजक किरण तातेड ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प की नींव महिलाओं पर टिकी है। महिला परिवार की धुरी है और आत्मनिर्भर भारत की धुरी भी महिला ही है।
जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत माता की सेवा के लिए समर्पित हैं और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पाने हेतु अनेक कार्य कर रहे हैं। हम सब भाग्यशाली हैं कि मेवाड़ की पावन धरा पर जन्म लिया है।
पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आवश्यक है। धर्म, भाषा, संस्कृति, पर्यावरण—सभी में देशहित समाहित होना चाहिए।
महिला समृद्धि बैंक चेयरमैन डॉ किरण जैन ने कहा कि खरीदें वही जो देश में बने। बैंक का उद्देश्य भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि भारत अब केवल उपभोग की नहीं, निर्माण की शक्ति बनेगा।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख हस्तियाँ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा , महिला समृद्धि बैंक चेयरमैन किरण जैन, पूर्व महापौर रजनी डांगी, वरिष्ठ नेता सुषमा कुमावत ,अर्चना शर्मा, भाजपा शहर जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष किरण तातेड जिला मंत्री खुशबू मालवीय सपना कुड़ीया मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी, महामंत्री सोनिका जैन रुचिका चौधरी सुमन लूनदीया, मांगी डांगी, संतोष भटनागर, कमला मीणा, प्रेमलता मीणा ,बबिला लॉरेंस, शीतल भटनागर, मीना बंधु ,नर्मदा डांगी ,भावना चौहान, तारा गमेती,चंद्रकला बोलियां, विद्या भावसार, मनोरमा गुप्ता,सुभाषिनी शर्मा ,विजयलक्ष्मी कुमावत ,राजकुमारी गन्ना मंजू शर्मा सुशीला मंडावत मणिबेन पटेल कला मेहता अंजू सोनी बबिता जैन सीमा वैद आदि कार्यकर्ता और शहर की महिलाएं उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा महामंत्री सोनिका जैन ने किया।
