हाथी पोल थाने के सामने करणी माता मंदिर में नवरात्रि के दिनों में करणी माता दूध पीते हुए – वीडियो वायरल

उदयपुर। हाथी पोल थाने के सामने स्थित करणी माता मंदिर से नवरात्रि के दिनों में एक अद्भुत और चमत्कारी दृश्य सामने आया है। प्रदेशभर के शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्तों की कतारें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं इस मंदिर में करणी माता को दूध पीते हुए देखा जाना हर श्रद्धालु के हृदय में गहरी आस्था और विश्वास को जगाता है।

यह चमत्कारी वीडियो श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उदयपुर के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ‘गढ़पुरा’ द्वारा हमें भेजकर अवगत कराया गया।

करणी माता का दूध पीना केवल एक अद्भुत दृश्य नहीं है, बल्कि यह भक्तों के लिए एक संदेश है – विश्वास और भक्ति में सच्चाई होने पर देवी स्वयं अपनी कृपा से प्रकट होती हैं। इस दृश्य ने श्रद्धालुओं में न केवल आस्था को प्रगाढ़ किया है, बल्कि नवरात्रि के पावन अवसर पर समाज में धर्म, भक्ति और सच्ची श्रद्धा का संचार भी किया है।
यह वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर करणी माता के दर्शन कर रहे हैं, उनके जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास भर रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!