सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पूर्वजों का तर्पण कार्यक्रम रविवार को

उदयपुर। गत 5 वर्षों से बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा निरंतर सर्व पितृ अमावस्या तिथि पर पंडित यज्ञ नारायण शर्मा, पंडित रणछोड़ लाल जोशी के सानिध्य में निशुल्क आयोजित करता आ रहा है बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस वर्ष भी 21 सितंबर रविवार को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर प्रातः 7:30 बजे, गंगा जी का चौथा पाया गंगू कुंड आयड पर यह कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वाले परिवार जनों को सामग्री के अंदर लोटा, कटोरी, चम्मच, परात, तसला, जल पात्र ,चावल 100 ग्राम, जौ 100 ग्राम, काले तिल 100 ग्राम, चंदन पाउडर, 5 दोने  दो पत्तल, जनेऊ (3), जग, प्रसाद, पुष्प ,अगरबत्ती, लौंग ,इलायची, फल, दूध, घी का दीपक ,तुलसी पत्र, पान का पत्ता ,आसन अपने साथ लाना होगा साथ ही श्वेत वस्त्र पहनकर आने का आग्रह  है | इस दिन देव यज्ञ, ऋषि यज्ञ, पितृ यज्ञ, ज्ञात अज्ञात सभी प्रकार के पूर्वजों का अर्पण तर्पण, विष्णु पूजन के साथ अपने-अपने पूर्वजों के लिए मोक्ष की कामना का कार्यक्रम पंडितों के सानिध्य में रहेगा, जिसके लिए संयोजक मुकेश सिंह रावत, जितेंद्र जैन, आनंदीलाल चित्तौड़ा, सतीश चौहान, सुमित जैन, लोकेश लक्ष्कार, विशाल सिंह रावत को मनोनीत किया गया है जो कि सारे कार्य व्यवस्था का निष्पादन करवाएंगे |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!