उदयपुर 18, सितंबर, केंद्रीय सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन इकाई उदयपुर द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को पहला वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा, अधिवेशन की तैयारी को लेकर यूनिवर्सिटी रोड स्थित होटल में एक बैठक का आयोजन किया गया.
उदयपुर इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि केंद्रीय सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन उदयपुर इकाई द्वारा आगामी 5 अक्टूबर 2025 को अशोका ग्रीन में आयोजित होने वाले पहले वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर उदयपुर इकाई की कार्यकारिणी की बैठक यूनिवर्सिटी रोड स्थित होटल में उदयपुर इकाई के अध्यक्ष पूर्व कमांडेंट पहलाद सिंह झाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के विभिन्न राज्यों के एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं उदयपुर इकाई के सदस्यों सहित करीबन 200 प्रतिभागी भाग लेंगे बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेठियों का गठन किया गया, जिनमें भोजन व्यवस्था, प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था, मंच की साज सज्जा,, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का सम्मान आदि की व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दिया गया.
बैठक में उदयपुर इकाई के महासचिव आनंद सिंह परिहार, वित्त सचिव बी एन गोयल, डी एल व्यास, एल एल सिंघवी अनिल बाघेला, ए के जोशी, जयंत पुरबिया शंभू सिंह, विनोद उपाध्याय, बी एल झालावत, के पी शाकद्वीपिय , पी बी चतुर्वेदी,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
