उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम ने स्वतंत्रता दिवस पर तारा संस्था द्वारा संचालित सरकारी वृद्धाश्रम, बलीचा में समारोह आयोजित किया,जहाँ 30 से अधिक वरिष्ठ नागरिक एक परिवार की तरह रहते हैं।
क्लब अण्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्नल कमलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष वैभव शर्मा सचिव जुली मरमट, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, रोटरी क्लब उद्यम के सदस्य और वृद्धाश्रम के निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण हेतु नेबुलाइज़र मशीन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और स्ट्रेथोस्कोप भेंट किए गए। रोटेरियन आकांक्षा बिस्वास ने वृद्धजन के लिए केक बनाकर भेंट किया कार्यक्रम का समापन वंदना सनाढ्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने पुनः मिलने और सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
रोटरी क्लब उद्यम ने तारा संस्थान को विविध सामग्री की भेंट
