कैट उड़ान एग्जिबिशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठा प्रयास : पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता
– तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्जीबिशन का आयोजन का समापन
उदयपुर, 12 जुलाई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में कैट उड़ान एग्जीबिशन का तीन दिवसीय आयोजन का समापन मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रजनी डांगी और कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कैट वुमन विंग अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलूंडिया और सचिव सोनू जैन ने बताया कि अंतिम दिन सभी एग्जीबिटर्स ने खूब डिस्काउंट दिया और जमकर खरीददारी हुई। इस तीन दिवसीय एग्जीबिशन का समापन महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में हुआ। पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कहा कि महिला घर, परिवार, समाज और देश की धुरी होती है। वहीं पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता ने कहा कि कैट उड़ान एग्जिबिशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठा प्रयास है। सभी एक्ज़ीबिटर्स बहुत खुश थे क्योंकि उन्हें उम्मीद से कहीं अधिक ग्राहक मिले और उनकी बिक्री भी काफी बढ़ी।
एग्जीबिशन डायरेक्टर सीमा सिंह भाटी, प्रमोशन डायरेक्टर साक्षी भट्ट, कोऑर्डिनेटर नैना जैन, मधुबाला जायसवाल, कल्पना चोरडिय़ा ने बताया कि अंतिम दिन बच्चों के लिए क्राफ्ट मेनिया का आयोजन किया गया, जिसमें 3 से 15 वर्ष तक के बड़ी संख्या में भाग लिया। कोऑर्डिनेटर रुचि चोरडिय़ा , योगिनी दक, चयनिका गलुण्डिया के निर्देशन और दीपमाला मेवाड़ा के सान्निध्य में बच्चों ने हैंड पेंटिंग, थम्ब पेंटिंग, थ्रेड पेंटिंग, पेपर माशे और कई अन्य कला विधाएं सीखी। बच्चे बेहद उत्साहित और खुश थे, और उनकी मम्मियों ने भी जमकर शॉपिंग का आनंद उठाया।
समापन समारोह में आकर्षक लकी ड्रा निकाले गए, जिनमें ज्योति कुमावत, मीनाक्षी जैन, राजनी कौर, दक्षिता गग्गर, पूनम अग्रवाल, श्रेयांशी , सोनिका सिंघवी, रुचि चोरडिय़ा, दीपाली नवलखा एवं चयनिका गलूंदिया सहित कई विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। अंत में सभी एक्जीबिटर्स ने भावभीनी आंखों के साथ और खुशी के साथ एग्जीबिशन से विदाई ली और वादा किया कि आगे के आयोजनों में भी वे इसी उत्साह से शामिल होंगे। संचालन नैना जैन ने किया, धन्यवाद साक्षी भट्ट ने ज्ञापित किया।
महिला घर, परिवार, समाज और देश की धुरी : पूर्व महापौर रजनी डांगी
