खेत में प्रवेश कर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज 

 (प्रतीक जैन)
         खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के कलालिया गांव में प्रार्थी विक्रम पुत्र देवनाथ जाती रावल उम्र 32 वर्ष निवासी निचला खेरवाड़ा ने प्रकरण दर्ज कराया कि उसके कलालिया खेत के पास राजू पुत्र बद्रीनाथ रावल निवासी तहसील रोड खेरवाड़ा एवं अजय द्वारा बारिश के कारण परकोटा गिर जाने को लेकर यह आरोप लगाते हुए की प्रार्थी द्वारा परकोटा गिराया गया है। यह बात कर राजू एवं अजय दोनों ने मिलकर प्रार्थी के खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर पत्थर एवं कंकर से मारपीट की जिससे प्रार्थी घायल हो गया। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल ताराचंद द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!