प्रसिद्ध पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश चंद्र जी माथुर की जयंती पर वरिष्ठ सुरों की मंडली द्वारा 22 जुलाई को संगीतमय संध्या का आयोजन : माधवानी 

उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि मंडली की ओर से महान पार्श्वगायक मुकेश चंद्र माथुर की जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन दिनांक 22 जुलाई 2025, मंगलवार को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, उदयपुर में शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा।
यह कार्यक्रम क्वीना मेरी, हेमा जोशी, नूतन वेदी, हिम्मत सिंह सिसोदिया, नारायण सालवी , अम्बालाल साहु एवं एच काज़ी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा लोकप्रिय और दिल को छूने वाले गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने उदयपुर शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
मुकेश चंद्र माथुर हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायक थे, जिनकी आवाज़ में दर्द और भावनाओं का अद्भुत समन्वय था।
उन्होंने आवारा हूं, जीना यहां मरना यहां, दोस्त दोस्त ना रहा जैसे अनेक अमर गीत गाए, जो आज भी श्रोताओं के दिलों में जीवित हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!