जीवन में कोई भी कार्य कठिन नहीं, सिर्फ करने का हौंसला चाहियेः बी.एच.बाफना
उदयपुर। मेवाड़ हारमोनी ग्रुप ने विद्या भवन पब्लिक स्कूल में बच्चों को उच्च शिक्षा में सहायक 40 कम्प्यूटर कम्प्यूटर लैब के लिए प्रदान किये। जिसका आज मेवाड़ हार्मनी ग्रुप के चेयरमैन बी.एच.बापना ने विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में राजेंद्र भट्ट, विनोद बाफना, संदीप बाफना, जितेन्द्र तायलिया, हंसराज चौधरी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर बी एच बाफना ने कहा कि यह कंप्यूटर लैब आप सभी बच्चों का भविष्य तय करेगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप इससे जो भी सीखेंगे वह आपके भविष्य में काम आएगा। दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं है, बस उसे करने का हांसला चाहिए। आप जीवन में इतनी कामयाबी हासिल करें कि आप नौकरी नहीं करके औरों को नौकरी दें रोजगार दें। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने जीवन में कभी नौकरी नहीं की। बस थोड़ी हिम्मत और थोड़ा हौसला चाहिए। इससे पहले यह जरूरी है कि हम अपनी पढ़ाई पूरी करें, पूरी लगन और मेहनत के साथ हम सीखें। उसके बाद छोटे स्तर पर ही सही अपने स्वयं की शुरुआत करें खुद तो उससे कमाई करें ही दूसरों को भी अपने यहां रोजगार देकर देश सेवा में अपना योगदान दें।
विद्या भवन के सीओ राजेंद्र भट्ट ने इस अवसर पर बाफना की तारीफ करते हुए कहा कि समाज सेवा में इनका कोई सानी नहीं है। उन्होंने बाफना को केवल एक फोन किया था कि विद्या भवन में इस तरह कंप्यूटर लैब की आवश्यकता है तो इन्होंने मात्र 5 मिनट के अंदर मेरी बात सुनकर कंप्यूटर लैब शुरू करवाने की हामी भर दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि यह आपके लिए केवल एक कंप्यूटर लेब ही नहीं है यह आपके भविष्य में आगे बढ़ने का एक रास्ता है। यह रास्ता आपकी कामयाबी का है। यहां से सीख कर आप भविष्य में अपना स्वयं का छोटे स्तर पर ही सही बिजनेस इंडस्ट्री शुरू कर सकते हैं और उसमें खुद के साथ ही औरों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया वे हमेशा परोपकार और परमार्थ के लिए यह कार्य करने यह भावना रखें।
जितेंद्र तायलिया ने कहा कि इस तरह के समाज सेवा की भावना हम सभी को प्रेरणा देती है। सहायता छोटी है या बड़ी यह महत्वपूर्ण नहीं होता है महत्वपूर्ण यह होता है कि उस सहायता का उद्देश्य क्या है और वह किस उद्देश्य से दी या ली जा रही है। अच्छे कार्यों के लिए की गई सहायता हमेशा अच्छा फल ही देती है। समारोह का संचालन स्वाति पुरी ने किया। इस अवसर पर मेवाड़ हारमनी ग्रुप के सदस्य एवं विद्यालय के अध्यापकगण मौजूद थे।
मेवाड़ हारमोनी ग्रुप ने विद्याभवन पब्लिक स्कूल में 40 कम्प्यूटर कम्प्यूटर लैब के लिए भेंट किये
