गोदावरी गार्डन में आज होगा ठगी पीड़ित महापंचायत का आगाज़

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, केंद्र और राज्य सरकारों की अकर्मण्यता के चलते देश के 42 करोड़ नागरिकों और राजस्थान के ढाई करोड़ चिट फंड कंपनियों और कॉपरेटिव सोसायटीज के निवेशकों और अभिकर्ताओं का गुस्सा और आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और अब ठगी पीड़ित संघ निर्णायक संघर्ष के मूड में आ गए हैं।

 महापंचायत संयोजक राष्ट्रीय प्रभारी ठगी पीडीत जमा करता परिवार बंशी लाल मीणा ने बताया कि बांसवाड़ा संभाग की संयुक्त ठगी पीड़ित महापंचायत का आयोजन आज सोमवार दिनांक 23 जून को प्रातः 10 बजे से खेरवाड़ा स्थित गोदावरी उद्यान में होगा।
               मीणा ने बताया कि महापंचायत में तप जप संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट भरत कुमावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चन्द मीणा, महापंचायत सह प्रभारी निर्भय सिंह झाला, जिला अध्यक्ष किरण मीणा, खेरवाड़ा तहसील अध्यक्ष थावरचंद डामोर, नयागांव तहसील अध्यक्ष चंपालाल बोडात, तहसील अध्यक्ष गोविंद लाल मीणा, तहसील कोषाध्यक्ष ऋषभदेव रमेश चंद्र जैन, जिला महामंत्री राजेश पंचोली, डूंगरपुर- बांसवाड़ा प्रभारी मुकेश जोशी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश प्रजापत, तहसील उपाध्यक्ष जवान सिंह राठौड़ ऋषभदेव सहित राज्य एवं संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित तहसील से लेकर ग्रामपंचायत स्तर तक के सभी चिट फंड कंपनियों और कॉपरेटिव सोसायटीज के निवेशक और अभिकर्ता भाग लेंगे और सरकार के विरुद्ध निर्णायक जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!