अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों को पुष्पांजलि, कांग्रेस मीडिया सेंटर पर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

उदयपुर 13 जून.अहमदाबाद में हाल ही में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों की स्मृति में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शर्मा ने “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर एवं वार रूम में दिवंगत यात्रियों को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और दो मिनट का मौन रखकर संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, कार्यकर्ता के साथ अशोक राव, आशा जाट, मानसिंह, विजय, उकाराम, रेखाराम चैधरी, प्रधान, रवि, मुकेश कुकणा, प्रकाश जाट, प्रमोद कुमावत, कुलदीप सिंह, सुनील आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस हृदयविदारक हादसे पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

पंकज कुमार शर्मा ने कहा, “यह हादसा समूचे देश के लिए पीड़ादायक है। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ इस कठिन समय में एकजुट होकर खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।”

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!