भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति एवं जिला पुलिस प्रशासन की समन्वयक समिति की बैठक मैं कई निर्णय लिए गए

उदयपुर,,13 जून,भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की 27 जून 2025 को निकलने वाली विशाल रथ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति एवं जिला पुलिस प्रशासन की समन्वयक समिति की   बैठक जिला कलेक्टर  कार्यालय मीटिंग हॉल में अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा,उप अधीक्षक कैलाश चंद्र, उप अधीक्षक निरंजन पुरोहित एवं धर्मोत्सव समिति,रथ यात्रा समिति,रथ समिति, जगदीश मंदिर के पुजारी परिषद,यात्रा में सम्मिलित संगठनों संस्थाओं  एवं समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की 27 जून को निकलने वाली भव्य रथ यात्रा को सुचारू, व्यवस्थित तथा बिना विघ्न बाधा के संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन, धर्मोत्सव समिति, रथ समिति,पुजारी परिषद एवं समाजो, संगठनों, संस्थाओं की निकलने वाली झांकियां के प्रतिनिधि उपस्थित थे

बैठक में आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा व्यवस्थाओं मे जो कमियां हैं उन्हें कैसे दूर किया जाए रथ यात्रा सुव्यवस्थित,मर्यादित एवं बिना विघ्न बाधा के कैसे संपन्न हो इसके बारे में आ रही बाधाओ के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया.
 पुलिस प्रशासन एवं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति दोनों की वार्तालाप के पश्चात निम्न निर्णय लिए गए
 पूर्व रथ यात्रा में महिलाओं पुरुषों के जेवर मोबाइल आदि चोरी हो गए थे उनकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीवी एवं एल ई डी लगाकर चोरों पर नजर पुलिस प्रशासन रखेगी तथा सादा वस्त्र में पुलिस के जवान एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.
 रथ यात्रा में शामिल झांकियां छोटे वाहनों में आएगी साउंड सिस्टम भी छोटे वाहनों में ही होंगे,रथ यात्रा में बड़े वाहन ऊंट गाड़ियां ट्रैक्टर आदि शामिल नहीं किए जाएंगे
 रथ यात्रा मार्ग में अल्पाहार,जलपान के लिए लगने वाली स्टॉल परिधि के अंदर ही रखने की बात पुलिस प्रशासन द्वारा कही गई.
 किसी आकस्मिक  दुर्घटना, आगजनी होने पर विभिन्न मार्गों के चौराहे पर एंबुलेंस अग्निशमन के  वाहन खड़े रहेंगे तथा चांदपोल रंगनिवास मार्ग,मोती चोहट्टा मार्ग सिंधी बाज़ार मार्ग, तीज के चौक से दिल्ली गेट मार्ग आदि पर स्कूटर,मोटरसाइकिल एवं कार आदि पार्किंग नहीं की जाएगी.  भगवान जगन्नाथ स्वामी के चांदी के रथ में पुजारी परिवार के चार से पांच सदस्य ही रहेंगे।
 रथ यात्रा मार्ग पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही रहेगा
 बैठक में धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना भूपेंद्र सिंह भाटी,रथ समिति के सरक्षक घनश्याम चावला,अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली, पुजारी परिषद के जगदीश पुजारी, विनोद पुजारी,इसके अलावा कल्लाजी गादी पती, डॉक्टर हेमंत जोशी,आशापुरा माताजी के गादी पति चेतन सोनी, गजेंद्र आचार्य विनय भटनागर, गायत्री परिवार के भानु भटनागर कैलाश सोनी,कुंदन चौहान, लाला वैष्णव, राम दरबार मंदिर के धर्मेंद्र सिंह राठौड़,हिंदू मित्र मंडल के सदस्य एवं विभिन्न थानो के थानाधिकारी उपस्थित थे.
 श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की आगामी मुख्य बैठक 20 जून 2025 शुक्रवार को आसींद की हवेली पार्किंग स्थल पर विभिन्न समाजों, संगठनों,रथ यात्रा में शामिल होने वाली झांकियां के प्रतिनिधि मंडलों के सदस्यों के साथ होगी,सभी समाजों संगठनों जनप्रतिनिधि, रथ यात्रा में भाग लेने वाले सभी सदस्य, इस बैठक में अवश्य उपस्थित होने का कष्ट करें.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!