उदयपुर, 13 जून। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र की ओर से बेटी बचाओ अभियान व सतत सेवा कार्यों के तहत शुक्रवार को सुंदर सिंह भंडारी सेटेलाईट चिकित्सालय के जनाना वार्ड में पोषाहार का वितरण किया गया।
केन्द्र की अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि शुक्रवार को संस्थान के 46वें कार्यक्रम के तहत गर्भवती व नवप्रसूताओं को पोषाहार के तहत घी, गुड़ व नायिरल के गोले वितरित किए गए। इस अवसर पर जनाना विभाग की प्रमुख डॉ. नाजिमा ने प्रसूताओं को मां के दूध की महत्ता बताई। डॉ. नरेश ने स्वच्छता सेहत के लिए आवश्यक जानकारी साझा की। कार्यक्रम में सुशीला तलेसरा, कल्पना सिंघवी, मीना पोखरना, अनिता सिंघवी, निर्मला पोखरना, सुशील सिंघवी, वार्ड इंचार्ज सिस्टर आशा, उर्मिला और सुशीला का सहयोग रहा।
जज्बा वीरा द्वारा गर्भवती महिलाओं व नवप्रसूताओं को पोषाहार वितरित
