आम बनेगा हुनर का जरिया, उदयपुर में  होगा ऐतिहासिक मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन, 40 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 3 मई। झीलों की नगरी उदयपुर में इस समर, स्वाद से सृजन को लेकर रविवार को एक अनोखा आयोजन ‘मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन’ होने जा रहा है, जिसमें आम की मिठास और प्रतिभागियों की कला का दिलचस्प संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन रविवार, 4 मई को शाम 5:30 बजे अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होगा।
कार्यक्रम की संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर मास्टर शेफ की ओर से किया जा रहा है, जिसमें *शहर के 40 से अधिक होम शेफ, फूड लवर्स और कुकिंग के शौकीन* अपने-अपने अंदाज़ में आम से बनी डिशेज़ और ड्रिंक्स की प्रस्तुति देंगे।
उदयपुर मास्टर शेफ के फाउंडर मुकेश माधवानी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य है कि हर उम्र और पृष्ठभूमि से जुड़ी प्रतिभाओं को समान अवसर देना। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी किसी रेस्तरां या प्रोफेशनल किचन से ही नहीं, बल्कि अपने घरों से निकले वे हुनरबाज़ हैं, जिनके पास स्वाद और सृजन का अनोखा मेल है।
शहर के जाने माने शेफ विक्रम माधवानी ने बताया कि हम अब हर रोज घर में जो बनाते हैं, उसमें भी एक खासियत होती है। यही मौका है उस साधारण खाने को खास बना कर दिखाने का। यह प्रतियोगिता उसी हुनर को बाहर निकालकर लाने का एक प्रयास है।
मिराया केक कंपनी की हेड शेफ रश्मि किशोर ने कहा कि ये प्रतियोगिता सीखने और अपने आप को बेहतर बनाने का एक शानदार मौका है। यहां आप स्वाद, आइडिया और मेहनत से अपने हुनर को दुनिया के सामने ला सकते हैं।
अदिति स्टोर्स की प्रमुख पूनम पालीवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी को समान समय मिलेगा, जिसमें उन्हें अपनी डिश या ड्रिंक का प्रदर्शन करना रहेगा।
सह-संयोजक प्रेमलता कुमावत ने बताया कि *निर्णायक मंडल में शेफ विक्रम माधवानी, शेफ रश्मि किशोर, रो. राकेश सोमानी,तारिका धाभाई ,निर्मला सोनी ,पुनीत सक्सेना और पूनम भू* शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा की जाएगी और उन्हें पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही, पहले के उदयपुर मास्टर शेफ विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!