प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में नगर गांव निवासी पर्वत सिंह पुत्र वजे सिंह गरासिया उम्र 45 वर्ष में थाने में प्रकरण दर्ज कराया कि 23 मार्च शाम को पोगरा थाना खेरवाड़ा निवासी भरत पुत्र जीवतराम रोत उसकी पुत्री को बहला फूसला कर भाग कर ले गया है। प्रार्थी पर्वत सिंह ने 18 अप्रैल देर शाम थाने में प्रकरण दर्ज कराया। थाना अधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि प्रार्थी द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण के आधार पर हेड कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
