तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

खेरवाड़ा,उपखंड मुख्यालय के नजदीक कारछा गांव में हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार एवं तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतिष्ठा के दौरान आचार्य पुरण प्रकाश उपाध्याय एवं विष्णु आमेटा के सानिध्य में हिमाद्री स्नान, प्रायश्चित, संकल्प, कलश यात्रा, गणपति स्थापना, पूजन, आरणी मंथन, कुंड पूजन, स्थापित देवताओं का पूजन आदि धार्मिक कार्य संपादित किए गए। शिखर कलश, धर्म ध्वजा का बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया गया। महोत्सव के अंतिम दिन मूर्ति, ध्वज एवं कलश प्रतिष्ठा के साथ ही हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की गई। मुख्य यजमान का सौभाग्य राजेश कुमार भाटिया परिवार ने प्राप्त किया। अमरा, अनिल,अंकित, रमेश, प्रभु लाल, कांति लाल, कल्पेश द्वारा बोली दातार का लाभ प्राप्त किया गया। दोपहर बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार देर शाम मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय धार्मिक समारोह में गांव कारछा सहित आसपास के गांव से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!