खेरवाड़ा, उपखण्ड के बावलवाडा थाना क्षेत्र के मगरा ढीकवास में 15 अप्रैल रात को अर्जुन पिता मगन जाति लुणात मीणा नि०उपली सीगरी पो० निचली सीगरी पुलिस थाना फलासिया त० झाडौल डूंगरपुर से अपने गांव की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहा था कि मगरा से गरनवास के बीच मोड़ एवं ढलान पर दो तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक रुकवा कर लुट के इरादे से मारपीट कर घायल कर जेब से रुपए निकाल लिए और बाइक को भी साथ ले गए साथ ही जाते हुए जान से मारने की भी धमकी दे गए। प्रार्थी अर्जुन द्वारा बुधवार को दर्ज मामले के आधार पर थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एसएचओ स्वयं द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
मारपीट कर रुपए एवं बाइक ले जाने का प्रकरण दर्ज
