फतहनगर। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल फतेहनगर-सनवाड़ एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर चैराहा रोडवेज बस स्टैंड फतेहनगर स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि,माल्यार्पण कर दुग्धाभिषेक किया। इसके पश्चात संगोष्ठी आयोजित कर मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह पोखरना द्वारा उद्बोधन में कांग्रेस द्वारा बाबा साहब की उपेक्षा कर अपमानित करने के बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलामंत्री प्रहलाद सिंह राणावत, पार्षद गजेंद्रसिंह रावल, विनोद धर्मावत, सोहन लाल खटीक, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, भेरूलाल बैरवा, कार्यक्रम संयोजक रितेश पोखरना, सह संयोजक रोशन लाल, अशोक मोर, अशोक सिंह राणावत, संतोष प्रजापत, कैलाश मोर,बद्री लाल सोनी, संजय विश्लौत, सुनील कोठारी, हरीश सिंघल, संजय जैन, अशोक कुमावत, भावेश जीनगर, कैलाश यादव, जगदीश पहाड़िया, सद्दीक हुसैन,श्रेयांश पोखरना, आशीष पीपाड़ा, राजू जटिया,घनश्याम जीनगर, छोटू यादव, नवलराम रैगर, प्रकाश यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर फतहनगर कांग्रेस मंडल एवं नगर कमेटी द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में बस स्टैंड चैराहे पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोकल भील, पार्षद नरेश जाट, मनीष पालीवाल, किशन गुर्जर एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवत सिंह राठौड़, गोवर्धन खटीक, निर्मल पाराशर, रतनलाल कुमावत,हमीदा बानो, भंवरलाल जीनगर, विकास लावटी, विद्या शंकर चनाल एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस नगर शाखा फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में भी सफाई कर्मचारियों व वाल्मिकी समाज के लोगो द्वारा प्रातः 9 बजे रोडवेज बस स्टेण्ड फतहनगर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ति महोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सफाई मजदूर युनियन के नगर अध्यक्ष राजु कण्डारा द्वारा की गई। सफाई कर्मचारियों व वाल्मिकी समाज द्वारा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया गया।
फोटोः1 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा एवं उससे जुड़े संगठन के लोग। फोटोः विकास चावड़ा