विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण शुरू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

मंदिर के प्रमुख स्थपति रहे मुकुन्द व भूधर के वंशज मनीष भारद्वाज के सानिध्य में हो रहा निर्माण

उदयपुर। शहर के जग‌न्नाथ स्वामी (जगदीश) मंदिर में 18 से 24 अप्रैल तक होने जा रहे विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण वेद ध्वनियों व जयकारों के साथ प्रारम्भ हुआ ।

मुख्य यजमान हेमेन्द्र पुजारी ने बताया महारााणा जगत सिंह कालीन की 350 वर्ष पुराने इस एतिहासिक पंचायतन प्रासाद की जगती पर 18×18 फिट की यज्ञ शाळा का निर्माण हो रहा है जिसमें महाप्रभु को प्रत्येक दिन विष्णुसहस्त्रनाम तथा पुरुषसुक्त के मंत्रो से आहुत किया जाएगा।

उत्तर भारत में विख्यात इस पंचायतन प्रासाद में वेदी का निर्माण मंदिर के प्रमुख स्थपति रहे मुकुन्द व भूधर के वंशज मनीष भारद्वाज के सानिध्य में हो रहा है। उन्होंने बताया की सर्व कल्याण की चेष्टा से हो रहे इस महायाग में पंच देवों की अवधारणा को पंच महाभूत में निरूपित करने पंच थर इष्टिका को प्रयोग किया जाएगा। जिन्हें विभिन्न वेद मंत्रो से नियोजित किया जाएगा।

8 x 8 के क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर रेखाओं के नियोजन को कई यंत्रों और मंडलों की इस पीठ पर भिन्न- २ पताकाओं और, चारों दिशाओं को लुम्बीकाओं, शुभ वृक्षों की पत्रीकाओं से आच्छादित किया जाएगा।

यज्ञ के पुरोहित प. पुनीत जोशी ने बताया अनुष्ठान आचार्य शंकर भगवतपाद द्वारा निरूपित पंचायत विधान से किया जाएगा

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!