प्रतीक जैन
कोठारी बने मंडल प्रतिनिधि
खेरवाड़ा, भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में देहात भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने आदेश जारी कर खेरवाड़ा भाजपा मंडल के लिए अध्यक्ष पद पर हेमंत मेहता को मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि मेहता को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर चुना गया है। इसके साथ ही मंडल प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य विमल कोठारी को मनोनीत किया गया है।