प्रतीक जैन
भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर सत्ता में आई है : जूली
खेरवाडा,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस में जो भी पदाधिकारी निष्क्रिय है, उसे हटा कर नये कार्यकर्ता को आगे लाकर कांग्रेस को मजबूत बनाये। डोटासरा आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में विधान सभा स्तरीय विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विधायक डाक्टर दयाराम परमार के 80 वे जन्म दिन समारोह में मुख्य अतिथि के पद से सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती हैं।उन्होंने कहा कि डाक्टर परमार देश में पहला आदिवासी हैं, जिन्होने जैन धर्म पर पी एच डी की है। उन्होंने ब्लॉक के पदाधिकारियों को निर्देश दिए की जनता के बीच जाये तथा उनकी समस्याओं सुन कर उसक समाधान करने का प्रयास करे और आने वाले पंचायतीराज चुनाव में विधायक डाक्टर परमार के अनुभव एवं मार्ग दर्शन लेकर पंचायतीराज चुनाव में वार्ड पंच से लेकर जिला प्रमुख तक कांग्रेस पार्टी का बैठाये।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधान सभा के प्रति पक्ष के नेता टीका राम जूली ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर सत्ता में आई है। देश, प्रदेश में बैरोजगारो बढ रही है, उसकी ओर ध्यान दें कर जनता को धर्म और जाति में बांट कर सत्ता में बना रहना चाहती है। इससे पूर्व विधायक डाक्टर परमार ने मुख्य अतिथि गोविन्दसिंह डोटासरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीका राम जूली का माला,साफा पहनाकर एवं तलवार, तीर कमान भेंटकर स्वागत किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, अध्यक्षता प्रति पक्ष नेता टीका राम जूली, विधायक डाक्टर दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश खोडनिया, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी, पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कमला परमार थी। समारोह में विधायक परमार ने अपने जन्म दिवस पर अतिथियों के साथ केक काट कर जन्म दिन का शुभारंभ किया। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को 21 किलो की माला पहनाकर सम्मान किया। समारोह में आर के अकादमी विद्यालय की छात्राओं ने साहिब नृत्य गीत प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व अतिथियों का खेरवाडा पहूंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुप लाल मीणा, पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, ऋषभदेव पंचायत समिति की प्रधान केशर देवी मीणा, कांग्रेस पाटिया मण्डल अध्यक्ष केशवलाल खराडी, चितौडा मण्डल अध्यक्ष लिम्बाराम गरासिया, भाणदा मण्डल अध्यक्ष शंभु लाल खराडी, नवाघरा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, जवास मण्डल अध्यक्ष थावरचंद डामोर उपस्थित थे। अन्त में देहात जिला अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी ने धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन शान्ति लाल कलासुआ, अमृत लाल सालवी ने किया।