उदयपुर। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ उदयपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 20 मार्च 2025 गुरुवार को विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) के प्रदेश कार्यालय (सेवाश्रम) पर आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी अप्रैल माह में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। युवा शाखा के शहर जिलाध्यक्ष श्री लोकेश जी मेनारिया की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र पालीवाल एवं शिक्षा एवं रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री H.R. दवे ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
आगामी अप्रैल माह में होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार 27 अप्रैल 2025 को उदयपुर के फतेह स्कूल प्रांगण से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। शोभायात्रा में उदयपुर जिले के पूरे विप्र समाज को जोड़ने के लिए विप्र कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई जाएगी जो सभी के घर घर जाकर पीले चावल देकर सभी को शोभायात्रा हेतु आमंत्रित करेगी। विप्र समाज के सभी उद्योगपतियों, व्यापारी बंधुओं से एवं समाजजनों से शोभायात्रा के मार्ग में अधिक से अधिक स्वागत द्वार एवं काउंटर लगाकर शोभायात्रा का स्वागत करने का आग्रह किया जाएगा।
बैठक में ब्राह्मण समाज के विभिन्न समाज अध्यक्षों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक झांकियों के साथ शामिल होने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया।
29 अप्रैल को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में समाज के युवाओं से संपर्क कर उनसे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आग्रह किया जाएगा।
विप्र फाऊंडेशन युवा प्रकोष्ठ की सभी वार्ड कार्यकारिणीयों का पुनर्गठन कर सभी वार्डों में संपर्क करके समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा और संगठन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा ताकि उन्हें संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी एवं उसका पूरा लाभ मिल सके।
आज की इस बैठक में प्रदेश टीम से श्री अनिल जी पचोरी, रणजीत जी शाकद्वीपी, राजेश जी पालीवाल, नारायण जी जोशी, अश्वनी कुमार जी चौबे, शहर जिला टीम से जिला महामंत्री श्री राहुल जी शर्मा, नरेश जी मेनारिया, जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष जी मेनारिया, श्री तुषार जी व्यास, रोहित जी पांडे, मनीष जी तिवारी, जिला संगठन मंत्री श्री दुर्गाशंकर जी व्यास, श्री हँसमुख जी औदिच्य, गौरांग जी शर्मा, रोहित जी चौबीसा, योगेन्द्र जी सुखवाल, जिला सचिव श्री जगदीश जी पालीवाल, प्रेम जी औदिच्य, हरीश जी शर्मा एवं उदयपुर शहर की पूरी कार्यकारिणी ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री श्री रविशंकर जी नंदवाना ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार एवं धन्यवाद श्री राहुल जी शर्मा ने व्यक्त किया।
आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ उदयपुर शहर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
