श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन का स्थापना दिवस आज, बॉलीवुड कलाकार महेंद्र अलबेला नाइट का आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजस्थानी थीम पर लोक संगीत की प्रस्तुतियां, कार्यकर्ता सम्मान भी होगा: आकाश बागडी
उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सुर समागम कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें बॉलीबुड कलाकार महेंद्र अलबेला अपने म्यूजिकल ग्रुप के साथ प्रस्तुतियां देंगे।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन को इसी महीने एक साल पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष में 21 मार्च को भव्य समारोह महासतिया चौराहा स्थित सत्यम गार्डन में शाम को 6 बजे से आयोजित होगा। सुर समागम नाम से आयोजित इस समारोह में मुंबई के महेंद्र अलबेला के अलावा राजस्थान की विशेष थीम पर कलाकार राजस्थान लोक संगीत की विशेष प्रस्तुतियां देंगे। संरक्षक विनोद पांडे व निर्मल कुमार पंडित ने बताया कि संगठन इसके साथ ही शुक्रवार को शिक्षा, चिकित्सा व पर्यावरण संरक्षण के लिए नई योजनाओं की घोषणा करेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक मेनारिया ने बताया कि इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मान भी होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!