डूंगरपुर, 19 मार्च। जिला सहकारी विकास समिति (डिसीडिसी) की बैठक जिला कलक्टर अंकित कुमार सिहं की अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभा कक्ष में आयोजित हुई।बैठक में अंन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के एक्शन प्लान की क्रियान्विति की समीक्षा करना, बजट घोषणा 2025-26 में अन्न श्री योजना में मिलेट्स उत्पादकों को बढावा देने के लिए कार्य योजना बनाने पर विचार किए, को -ओपरेटिव क्रेडिट एवं थ्रिफ्ट सोसायटीज के गठन एवं पंजीयन पर विचार, लेम्पस को बहुउददेशीय बनाने के लिए उनके आदर्श उप-विधियों का पंजीकरण, लेम्पस कम्प्युटराईजेशन, लेम्पस विहीन ग्राम पंचायत नये मल्टीपरपज लेम्पस, डेयरी, फिशरीज समिति की स्थापना करना, विश्व की सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना के अन्तर्गत अनुमोदन भिजवाना, ई-सेवाओं की बेहतर पंहुच के लिए कॉमन सेवा केन्द्र (सीएससी) के रूप में लेम्पस द्वारा सेंवाऐं उपलब्ध करवाना, लेम्पस के माध्यम से नये किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन करना, लेम्पस द्वारा पेंट्रोल पम्प रिटेल आउटलेटस, एलपीजी डिस्ट्रब्युटरशिप, प्रधानमन्त्री जन-औषधि केन्द्र की स्थापना, लेम्पस को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में रूपान्तरित करना, लेम्पस को पीएम कुसूम योजनान्तर्गत रूपान्तरित करना, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लि. (नसीईएल) की सदस्यता के संबंध में, भारतीय बीज सहकारी समिति लि. की सदस्यता के संबंध में, राष्ट्रीय सहकारी ओर्गेनिक लि. (एनसीओएल) की सदस्यता के संबंध में, नए एम-पीएसीएस के गठन हेतु सर्वे करवाने पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डूंगरपुर:जिला सहकारी विकास समिति (डिसीडिसी) की बैठक आयोजित
