श्री अरविन्द सिंह जी मेवाड़ के दुःखद निधन पर आज आलोक परिवार में श्रद्धांजलि

उदयपुर, श्री अरविन्द सिंह जी मेवाड़ के दुःखद निधन पर आज आलोक परिवार में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए डाॅ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि श्री अरविन्दसिंह जी मेवाड़ का आलोक परिवार से गहरा संबंध रहा।
आलोक की स्थापना के समय महाराणा भगवतसिंह जी का अतुलनीय योगदान और आलोक हिरण मगरी में प्रारम्भ में श्री अरविंद सिंह जी का योगदान एवं उनका वरदहस्त आलोक गुरूकुल परिवार पर रहा।
इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेषक डाॅ. प्रदीप कुमावत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक ऐसे महान युग का अंत हुआ जिसका योगदान न सिर्फ पर्यटन की दृश्टि से वरन् वैष्विक स्तर पर उदयपुर की नई पहचान बनाने में उनके योगदान को हमेषा याद किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!