उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में अन्तर्राष्टीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने व्यक्तित्व अभिमुखीकरण को प्रकट करती हुई प्रस्तुतियॉ दी जिसमें महिला आत्मविश्वास, महिला जागरूकता, संवेदनशीलता, प्रेम, वात्सल्य तथा करूणा सभी रूपों का प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि स्त्री का स्त्रीत्व उसकी संवेदनशीलता के कारण है यह संवेदनशीलता ही उसकी पहचान है इस गुण के कारण ही वह अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप जीवन के सभी क्षेत्रों में छोडते हुए अपने गुणों का प्रदर्शन करती है। कार्यक्रम में श्रीमती रंजना भटनागर, श्रीमती हीना जैन, शिव प्रसन्न सिंह दहिया, पूर्णेश कोठारी, डॉ. पायल पानेरी, डॉ. कोमल कटारिया एवं डॉ. मीता जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका सुश्री चेतन्या कुंवर ने किया।
एक स्त्री काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए
